Weather: पंजाब में भारी बारिश का Alert

0
47

उत्तर भार में एक बार फिर वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर व मध्य भारत में इसका असर 6 दिन तक रहने वाला है। पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ में 1 व 2 मार्च और हिमाचल में 3 मार्च तक इसके प्रभाव से गरज के साथ बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ तेज हवाएं चलेंगी और ओलावृष्टि भी हो सकती है।

पंजाब में अमृतसर सहित कई शहरों में सुबह से बादल छाए हैं। सुबह से रुक-रुक कर हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट के अनुसार, पश्चिम विक्षोभ शुक्रवार से एक्टिव हो चुका है। इस दौरान अमृतसर, तरनतारन, गुरदासपुर और पठानकोट में बारिश, तेज हवाएं चलने और ओलावृष्टि की संभावनाएं हैं। यहां के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि अन्य पूरे पंजाब के लिए येलो अलर्ट रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here