जालंधर/अमृतसर(नवनीत कौर) : श्री दरबार साहिब में योगा करने वाली युवती अर्चना मकवाना की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। जानकारी के अनुसार अर्चना को अब अमृतसर पुलिस ने नोटिस भेजा है। इस नोटिस में अर्चना को 7 दिन के भीतर अमृतसर पुलिस के सामने पेश होने के लिए कहा गया है। अगर वह पेश नहीं होंगे तो पंजाब पुलिस गुजरात के वडोदरा में जाकर भी उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। एसजीपीसी की शिकायत के आधार पर अर्चना मकवाना के खिलाफ अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए अमृतसर एडीसीपी डॉ. दर्पन आहलुवालिया ने कहा कि नियमों के अनुसार अर्चना मकवाना के खिलाफ दर्ज किए गए मामले की पहले जांच की जाएगी। उसके बयान दर्ज करवाए जाएंगी इसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इसी संबंधी अर्चना को नोटिसा भेजा गया है। इस नोटिस में ये भी कहा गया है कि वह कब पुलिस के पास आकर अपने बयान दर्ज करवाएगी। वहीं अर्चना मकवाना ने अपने सोशल मीटिंग के आकाउंट पर पोस्ट डालकर कहा कि वह अब किसी भी गुरुद्वारे में नहीं जाएंगी।


















