जालंधर/कपूरथला (नवनीत कौर) : फ्रांस में हो रही दर्दनाक मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। फ्रांस में एक और पंजाबी की मौत की खबर आई है। मृतक की पहचान मनजिंदर सिंह के रूप में हुई है। उक्त व्यक्ति नहाते समय बेन हैमरेज का शिकार हो गया, जिसे उसी समय उसके साथ रहने वाले दोस्तों ने अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। मनजिंदर सिंह ने कुछ समय तक भारतीय सेना में भी काम किया है। फ्रांस में उनकी तलाकशुदा पत्नी और दो बच्चे जीवित हैं।समाज सेवी संस्था औरोर-डॉन के वरिष्ठ सदस्य राजीव चीमा के मुताबिक अब सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उनका शव भारत से उनके गांव नंगल लुबाना भेजा जाएगा, जहां उनके परिजन अपने हाथों से उनका अंतिम संस्कार करेंगे। उक्त व्यक्ति की मौत की खबर जैसे ही परिजनों को मिली तो परिवार में मातम छा गया।


















