जालंधर/दीनानगर(नवनीत कौर) : दीनानगर के अंतर्गत आते गांव बियानपुर के पास एक स्कूटी और तेज रफ्तार बुलेट मोटरसाइकिल की टक्कर होगी।इस दुर्घटना में 4 वर्ष के बच्चे की मौत हो गई और दादी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिन्हें इलाज के लिए गुरदासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।
जानकारी देते हुए जांच अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सतनाम सिंह अपनी पत्नी परमजोत कौर और पोते वरुण के साथ अपनी स्कूटी पर सवार होकर गांव मीरपुर से अपनी बेटी को मिल कर वापिस अपने घर जा रहे थे। जब शाम करीब 6.30 बजे के करीब वह मीरपुर लिंक सड़क और बियानपुर की ओर मुड़े तो बियानपुर की ओर एक बुलेट मोटरसाइकिल तेज रफ्तार से आया। उसने गलत साइड बुलेट मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस कारण वह तीनों सड़क के बीच गिर गए और दादी के साथ बैठा पोता वरुण मोटरसाइकिल के नीचे आ गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया और दादी के गंभीर रूप से घायल होने के कारण उन्हें गुरदासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं दादा को मामूली चोटें लगी है। मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो गया। पुलिस द्वारा जांच करने के बाद सतनाम सिंह के बयानों के आधार पर आरोपी जतिंदर सिंह के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।


















