जालंधर/कोटा (sneha) : कोटा में इस साल सुसाइड का चौथा केस सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रहने वाले एक स्टूडेंट ने सोमवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) मेंस का रिजल्ट आया था। उसके बाद स्टूडेंट सुसाइड कर लिया। डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि स्टूडेंट शुभकुमार चौधरी (16) महावीर नगर प्रथम इलाके में हॉस्टल में रहता था। वह 12वीं का स्टूडेंट था। सोमवार रात JEE की रिजल्ट आया था। आज सुबह उसके पेरेंट्स ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वार्डन को कॉल किया। वार्डन ने उसके रूम का गेट को धक्का देकर खोला तो स्टूडेंट पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टूडेंट ने 11वीं की पढ़ाई भी यहां से की थी। अभी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। ये भी पता नहीं लगा, उसके कितने नंबर आए थे। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्क्युरी में रखवाया है।


















