जालंधर (sneha) : जालंधर में कल पठानकोट बाईपास में रविवार देर रात हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गोमांस ले जा रहे ट्रक को ट्रैप लगाकर पकड़ कर थाना आठ की पुलिस हवाले कर दिया। गोमांस पकड़े जाने के बाद हिन्दू संगठनों में रोष ज़ाहिर करते हुए थाने के बाहर ट्रक के शीशे तोड़ दिए और गोमांस ले जा रहे ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
वही गाऊ रक्षा दल और बजरंग दल के सदस्यों ने बताया कि उन्हें चार बजे सूचना मिली थी कि पानीपत से दो माह से लेकर जम्मू कश्मीर के लिए ट्रक निकला है जिसके बाद उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को टोल प्लाज़ा अलग अलग जगहों पर तैनात किया और पुलिस को सूचित किया। देर रात जब ट्रक पठानकोट बाईपास के पास पहुंचा तो गंगा रक्षक दल और बजरंग दल के संगठनों के युवकों ने ट्रक को रोक कर खोलकर देखा तो उसमें से अलग अलग डिब्बों में से गोमांस पैक हुआ निकला और घटना स्थल पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। हंगामे को बढ़ता देख पुलिस ने माहौल को शांत करवाया और ट्रक को अपने साथ थाना आठ में ले गई।
लेकिन गुस्से में आए अलग अलग हिन्दू संगठनों के लोगों ने थाने के बाहर रोष ज़ाहिर करते हुए ट्रक के शीशे तोड़ दिए, जिसके बाद कई थानों की पुलिस थाना आठ के बाहर तैनात कर दी गई है ताकि माहौल तनावपूर्ण ना हो। वही मौके पर पहुंचे एडीसीपी बलविंदर सिंह रंधावा ने कहा कि ट्रक में बैठे तीनों युवकों को अपनी हिरासत में ले लिया है और उनकी टीम में जांच में जुटी हुई है।


















