पंजाबी कवि डॉ. सुरजीत पातर का निधन, साहित्य जगत में शोक की लहर

0
58

जालंधर(लुधियाना) : पंजाब में दिन की शुरूआत साहित्य जगत के लिए बेहद दुखद हुई। पंजाब के प्रसिद्ध कवि और साहित्यकार सुरजीत पातर का आज सुबह देहांत हो गया है। बताया जा रहा है शुक्रवार रात तक डॉ. पातर बिल्कुल ठीक थे और शनिवार सुबह वह उठे ही नहीं। डॉ. पातर का जन्म 1945 में जिला जालंधर के गांव पतड़ कलां में हुआ था। पिछले काफी सालों से वह लुधियाना रह रहे थे। वो PAU में पंजाबी के प्रोफेसर रह चुके थे।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा उनके निधन पर गहरा दुख प्रकट किया गया है। उन्होंने दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है। सी.एम. मान ने ट्वीट कर कहा कि ”पंजाबी बोली के गौरवशाली पुत्र सुरजीत पातर साहब के अचानक चले जाने पर बहुत दुख हुआ… पंजाबी मां बोली का प्रांगण आज सूना हो गया।” उनके निधन की जैसे ही सूचना मिली साहित्य जगत में शोक की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here