माता वैष्णो देवी , हरिद्वार और इन धार्मिक स्थलों पर जा रहे श्रद्धालुओ के लिए रेलवे विभाग ने जारी किया नया पैकेज

0
41

जालंधर/जम्मू (दिव्या): माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वाले श्रद्धालु अब हरिद्वार, मथुरा, ऋषिकेश और आगरा की भी सैर कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे जल्द ही एक पैकेज शुरू करने जा रही है। इस पैकेज में तीर्थ यात्रा करने वाले यात्री को काफी सहूलियतें दी जाएगी।

जानकारी के अनुसार उक्त पैकेज 17,940 रुपये का है। इस पैकेज का नाम ‘माता वैष्णो देवी विद हरिद्वार-ऋषिकेश यात्रा’ रखा गया है। उक्त पैकेज की शुरूआत 17 अक्तूबर, 2024 से की जाएगी। इस पैकेज में यात्री विजयवाड़ा से टूर की शुरूआत करेंगे। 10 दिन और 9 रात का यह टूर पैकेज किसी भी श्रद्धालु की तीर्थ यात्रा की इच्छा को पूरा करने के लिए काफी है। इसके साथ ही रेलवे विभाग द्वारा टूर दौरान यात्री के नाश्ते, लंच और डिनर की भी व्यवस्था की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here