जालंधर (sneha) : पंजाब में शुक्रवार दिन की शुरुआत घनी धुंध के साथ हुई है। मौसम विभाग (IMD) ने आज भी पूरे पंजाब में धुंध का अलर्ट जारी किया है और लोगों को वाहन ध्यानपूर्वक चलाने की सलाह दी है। IMD के अनुसार, बीते 24 घंटों में मौसम में ठंडक बड़ी है। बीते दिन से राज्य का न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री कम दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में भी धुंध बढ़ने के आसार बने हुए हैं। IMD के सुबह मिले आंकड़ों के अनुसार आज बठिंडा राज्य में सबसे ठंडा शहर है। यहां का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो बीते दिन से 1.8 और सामान्य से 1.2 डिग्री कम है।
जालंधर- शहर का न्यूनतम तापमान तकरीबन 6 डिग्री दर्ज किया गया। यहां भी आज हलकी धुंध का असर दिखने को मिला। अधिकतम तापमान 22 डिग्री के करीब पहुंच सकता है।
अमृतसर- शहर का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री दर्ज किया गया है। बीते दिन से तापमान में 0.6 डिग्री का उछाल देखने को मिला है। सुबह के समय अमृतसर बाइपास पर हलकी धुंध देखने को मिली। वहीं आज दोपहर को यहां धूप खिलेगी।
लुधियाना- शहर का न्यूनतम तापमान आज 8.6 डिग्री दर्ज किया गया। ये तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। वहीं आज का अधिकतम तापमान तकरीबन 22 डिग्री के करीब रहने का अनुमान है।

















