लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब पुलिस ने कसी कमर, जगह-जगह हो रही वाहनों चेकिंग

0
56

जालंधर/गुरदासपुर(नवनीत कौर) : लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस ने सावधानी बढ़ा दी है। शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग की जा रही है, वहीं सार्वजनिक स्थानों के अलावा बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर भी जांच अभियान चलाया जा रहा है। लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए यह कदम उठाए जा रहे हैं।जिले में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू करने के लिए पुलिस ने शहर व आस-पास के इलाके में चेकिंग के लिए 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाने के अलावा एंट्री प्वाइंटों पर स्पेशल नाकाबंदी की गई है।

जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव कराने के लिए हर तरह की एहतियात बरती जा रही है। जिले की सभी सीमाओं पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर चेकिंग शुरू कर दी हैशुक्रवार देर शाम एसएसपी दयामा हरीश कुमार के आदेश पर जिले की सीमाओं पर चेकिंग की गई। इस दौरान हर आने-जाने वाले वाहन की गहनता के साथ तलाशी ली गई। पुलिस के चेकिंग अभियान के दौरान अर्ध सैनिक बलों के जवान भी मौजूद रहे।लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही जिले में आचार संहिता लागू हो चुकी है। पुलिस शरारती तत्वों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारियों के अनुसार पुलिस बलों को नए सुरक्षा वाहन भी उपलब्ध कराए गए हैं ताकि पेट्रोलिंग के काम में कोई दिक्कत पेश न आए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here