सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडेय की मौत

0
62

बॉलीवुड अपडेट (sneha) : विवादों में रहने वाली पूनम पांडे की मौत की खबर आ रही हैं. पूनम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक्ट्रेस की मौत की खबर शेयर की गई है. वहीं पूनम की अचानक मौत की खबर ने हर किसी को हैरान कर दिया है. पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट में लिखा है, “यह सुबह हमारे लिए कठिन है. आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण पूनम को खो दिया है. उनके कॉन्टेक्ट में आने वाला हर इंसान उनसे प्यार से मिला. दुःख की इस घड़ी में, हम प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करेंगे. हम उन्हें हमारे द्वारा शेयर की गई हर बात के लिए प्रेमपूर्वक याद करेंगे.”

पूनम पांडे एक बेहद फेमस मॉडल थीं. उनकी लोकप्रियता तब आसमान छू गई जब उन्होंने 2011 क्रिकेट विश्व कप फाइनल से पहले एक वीडियो मैसेज में वादा किया था कि अगर भारत फाइनल मैच जीतता है तो वह कपड़े उतार देंगी. अपने इस दावे के साथ, वह पहली बार विवादों में आई थीं. वर्क फ्रंट की बात करें तो पूनम पांडे को आखिरी बार कंगना रनौत के रियलिटी शो में देखा गया था. पूनम पांडे की मौत की खबर को उनकी पीआर टीम ने कंफर्म किया है. फैंस एक्ट्रेस की मौत की खबर के बाद से गहरे सदमे में है और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दुख जाहिर कर रहे हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here