जालंधर/फिल्लौर (sneha) : पंजाब के फिल्लौर से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। दो युवकों ने चार बहनों के इकलौते भाई के साथ मारपीट की हमलावरों ने इतनी बेरहमी से हमला किया कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान मानव पुत्र राणा निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मानव अपने 2 दोस्तों हरदीप कुमार और अमित कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर फिल्लौर की ओर आ रहा था और वहां से मोटरसाइकिल पर आए 2 युवकों ने मानव पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे मानव की मौके पर ही मौत हो गई।

















