पंजाब डेस्क : पंजाब डेस्क: डिब्रूगढ़ जेल में बंद “पंजाब दे” संगठन के प्रमुख अमृतपाल सिंह की वकालत करने वाले राजदेव सिंह खालसा ने घोषणा की कि वे लोकसभा चुनाव में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। उनके अनुसार, अमृतपाल सिंह खडूर साहिब से आजाद चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं और किसी भी पार्टी के चुनाव चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ेंगे। उनके पिता ने बताया कि वे जेल में अमृतपाल से मिलेंगे और फिर स्थिति को स्पष्ट करेंगे। दूसरी ओर, सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह को भी निर्दलीय चुनाव लड़ने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार, बलकौर सिंह बठिंडा से चुनाव लड़ सकते हैं।
बता दे पिछले साल 23 फरवरी को अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़े लोगों ने अजनाला पुलिस थाने पर हमला कर दिया था । अमृतपाल और उसके समर्थकों के हाथ में तलवार, लाठी-डंडे थे. ये पूरा बवाल आठ घंटे तक चला था । ये बवाल अमृतपाल के समर्थक लवप्रीत तूफान की रिहाई की मांग को लेकर हुआ था। लवप्रीत तूफान को पुलिस ने बरिंदर सिंह नाम के शख्स को अगवा और मारपीट करने के आरोप में हिरासत में लिया था. हालांकि, बवाल के बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। इस घटना के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया थ। इसके बाद अमृतपाल के कई साथी पकड़े गए लेकिन वो कई दिनों तक फरार रहा। बाद में पंजाब पुलिस ने अमृतपाल पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून यानी एनएसए भी लगा दिया थ। इस घटना के लगभग दो महीने बाद अमृतपाल गिरफ्तार हुआ था।

















